Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को छूते हुए निकली गोली

 मेरठ
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग कर दी गई। गनीमत रही कि गोली उसको छूती हुई निकल गई।
इस्लामाबाद निवासी सलीम अपने घर के पास खड़ा हुआ था। इस दौरान दो युवक आए और उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इसमें गोली सलीम के पेट को छूती हुई निकल गई। गोली की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। भीड़ ने दौड़कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनमें से एक की पहचान मुरसलीन के रूप में हुई। घायल व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पुलिस विस्तृत पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *