Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

मेरठ में चाची-भतीजे की गोली मारकर हत्या, घर के पास मिली दोनों की लाश 

 मेरठ
उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को दिन निकलते ही डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। भावनपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में चाची और भतीजे की गोली लगी हुई लाश घर के पास पड़ी मिली। मृतकों की शिनाख्त गुड्डू (23)और गुलशन (38) के रूप में हुई।
गुड्डू के घर के बराबर में बिटौरे रखे हुए हैं, जिनके पास दोनों डेडबॉडी मिली हैं। चाची के माथे पर और भतीजे की कनपटी पर गोली लगी हुई है। पुलिस ने मौके से पिस्टल की मैगजीन बरामद की है, लेकिन पिस्टल नहीं मिल पाई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पूरे मामले में पुलिस दोनों परिवारों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *