Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

वोटरों के लिए लाई गई शराब के साथ दो गिरफ्तार

रामपुर 
पंचायत चुनाव में वोटरों की खूब खातिरदारी हो रही है। सबसे अधिक जोर शराब पिलाकर खुश करने पर दिया जा रहा है। इसलिए शराब की अवैध बिक्री चल रही है। अवैश शराब के 90 पव्वा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पंचायत चुनाव का प्रचार जोरों पर है। गांवों में लोगों की खूब खातिरदारी की जा रही है, जिसमें शराब मुख्य है। साथ ही पुलिस भी पंचायत चुनाव को लेकर अलर्ट होती नजर आ रही है। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस धमोरा एफसीआई गोदाम के समीप चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रामबाबू पुत्र मिढ़ईलाल, कृष्णपाल पुत्र कन्हैया लाल पटवाई थाना क्षेत्र के बुद्धपुर गांव निवासी वहां से गुजर रहे थे। जैसे ही दोनों आरोपियों ने पुलिस को देख तो सटपटा और इधर उधर भागने की फिराक में लग गए। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जब पूछताछ की गई तो दोनों आरोपियों के कब्जे से दो पेटी 90 पव्वे बरामद हुए। जिसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आयी और संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *