UTTAR PRADESH

पंचायत चुनाव से पहले पुलिस विभाग में ताबड़तोड़ तबादले –  2 दिनों के अंदर 191 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर

 

लखनऊ

यूपी में पंचायत चुनाव से पहले तबादलों का दौर लगातार जारी है. योगी सरकार ने 48 घंटों के अंदर कुल 191 पुलिस अफसरों के तबादले कर दिए. जहां सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 56 पुलिस उपाधीक्षकों (क्ैच्) के ट्रांसफर हुए. वहीं, मंगलवार को 125 और पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. इसकी सूची भी विभाग द्वारा जारी कर दी गई है. बता दें कि रविवार को 10 पुलिस अधीक्षकों का भी ट्रांसफर किया गया है।

जारी ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक दिनेश कुमार सिंह को आगरा का डीएसपी बनाया गया है. इसके साथ ही राम करन को डीएसपी सहारनपुर, गोपाल सिंह डीएसपी संभल,  रामानंद राय डीएसपी कानपुर नगर और निष्ठा उपाध्याय डीएसपी आजमगढ़ के पद पर तैनात किया गया है. ट्रांसफर की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *