Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

यूपी में फिलहाल नहीं लगेगा लॉकडाउन

लखनऊ

अफवाह फैलाने वालों पर योगी सरकार नकेल कसने की तैयारी कर रही है. वहीं उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ रहे हैं. इसी कड़ी में लॉकडाउन के जरिए अस्थिरता फैलाने के लिए कुछ अराकतत्व गलत अफवाह सोशल मीडिया में फैला रहे है. सोमवार को योगी सरकार ने ट्वीट कर बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित यह वीडियो पुराना है. वर्तमान में प्रदेश में किसी प्रकार के लॉकडाउन की योजना नहीं है. बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश में फिर से लॉकडाउन लगाने की योजना बनाई जा रही है. जिसे सरकार ने पुराना वीडियो बताया है।
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सख्ती से कोविड नियमों का पालन करवाया जा रहा है. इसी क्रम में जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने चेकिंग अभियान चलाया पहनने वाले 500 लोगों का चालान काटा गया। जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की वजह से हमारे यहां केसेस बढ़ रहे हैं. जिससे हम रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट सभी जगह चेकिंग कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अब तक लगभग 500 लोगों का चालान किया जा चुका है. जो लोग एपिडेमिक एक्ट का अनुपालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. नोटिस भी चस्पा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *