गुरूद्वारा में 812 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन
लखनऊ।
राजधानी में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के अंंतर्गत गुरूवार को गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने बताया कि ऐतिहासिक गुरूद्वारा नाका हिंडोला में क ोविशील्ड की 660 व कोवैक्सीन की 152 कुल 812 लोगों को वैक्सीन लगाई गई । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने कहा कि बुधवार एवं गुरूवार के दोनों दिन कोरोना संक्रमित की संख्या लखनऊ में बढ़ी है इसलिए हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में आकर वैक्सीन लगवा लें और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग जरूर करें ।कहा कि साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि केरल और महाराष्ट्र से आने वाले लोग आरटीपीसीआर जांच जरूर करा लें क्योंकि इस बार कोरोना संक्रमितो में लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं जिससे उसके फैलने की संभावना ज्यादा है।गुरुद्वारा साहब के वैक्सीनेशन सेंटर का प्रबंध सतपाल सिंह मीत ,हरविंदर पाल सिंह नीता कुलदीप सिंह सलूजा के साथ खालसा इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी अध्यापक पूरी तन्मयता के साथ कर रहे हैं।
