Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

बलिया लाखों की संपत्ति हड़पने के लिए बेटे ने जिंदा मां को बताया मृत, एफआईआर दर्ज

बलिया 

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक बेटे ने जायदाद हड़पने के लिए अपनी जिंदा मां को नगरपालिका के रजिस्टर में मृत घोषित करा दिया. पुलिस ने रविवार को मामले की जानकारी दी. वहीं इस मामले में बेटे सहित नगरपालिका के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
रसड़ा कोतवाली के प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि रसड़ा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर- 5 के रहने वाले शमशाद अहमद ने नगर पालिका परिषद रसड़ा के कुटुंब रजिस्टर में नगर पालिका के कर्मचारियों से मिलीभगत कर गत 31 जुलाई 2017 को मृत घोषित करा दिया तथा मां के नाम की पैतृक संपत्ति हड़पने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि इस मामले में जिलाधिकारी ने प्रकरण संज्ञान में आने पर उप जिलाधिकारी से जांच कराया. जांच के बाद कल शमशाद अहमद तथा नगर पालिका के दो कर्मचारियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की जालसाजी व आपराधिक षड्यंत्र के आरोप की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *