विधायक सविता कपूर ने किया सड़कों का शिलान्यास
देहरादून। कैंट विधायक सविता कपूर ने राज्य योजना के तहत 2 करोड़ 33 लाख से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। यह सड़कें इंद्रापुरम और चमनविहार बनाई गई। विधायक सविता कपूर ने कहा कि जबसे सरकार बनी है, कैंट विधानसभा में ही करोड़ों रुपये की लागत के कार्य स्वीकृत हो गए है और कई कार्यों की शुरुआत भी हो गयी है। इस कार्य के स्वीकृत होने से विजय पार्क, इंद्रानगर, सीमाद्वार, इंदिरापुरम, द्रोणपुरी में क्षतिग्रस्त सड़कों का पुना निर्माण होगा। इस मौके पर पार्षद आशा भाटी, ओमेंद्र भाटी, मनोज कंबोज, अमित वर्मा, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
