बांध प्रभावितों की समस्याओं को लेकर सिंचाई मंत्री भेजा ज्ञापन
नई टिहरी। नगर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आकाश कृषाली व एकता मंच की टीम ने सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन प्रेषित करते हुए पुनर्वास के मामलों के समाधान की मांग करते हुए हनुमंत राव कमेटी की सिफारिश के अनुरूप टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र के युवक व युवितयों के लिए स्कील डेवलपमेंट कार्यक्रम चलाने के साथ ही स्वरोजगार उपलब्ध करवाने की मांग की। गुरुवार को डीएम डा सौरभ गहरवार के माध्यम से सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली व एकता मंच के संयोजक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आकाश कृषाली ने सिंचाई मंत्री से मांग करते हुए अवगत कराया कि आपके नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित बैठक में टिहरी बांध प्रभावितों के एकमुश्त समाधान का निर्णय लिया गया। लेकिन अभी तक इस ओर कोई ठोस कदम बढ़ता नहीं दिख रहा है। स्कील डेवलपमेंट के कार्यक्रम भी टीएचडीसी की निष्क्रियता के चलते हवा-हवाई साबित हुए हैं। ज्ञापन के माध्यम से सिंचाई मंत्री से मांग कि है कि टिहरी बांध से मिलने वाली 12 प्रतिशत रायल्टी का 50 फीसदी राशि आगामी दस वर्षों तक टिहरी व आस-पास के बांध प्रभावित एरिया में खर्च की जाय। इसमें स्थाई विकास और स्कील डेवलपमेंट के जरिये स्वरोजगार बढ़ाया जाय। 20 साल से अधिक हो गये, लेकिन पुर्नवास के मामले आज भी जस के तस हैं। पुनर्वास के मामले लंबित होने से लोगों को खासी मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ रही है। लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। टिहरी झील के विकास के दौरान स्थानीय प्रभावित युवक-युवतियों को होटल, रेस्टारेंट, बोट संचालन, परिवहन आदि स्वरोजगार के कामों से जोड़ने के निर्देश दिये जायें। ज्ञापन सौंपने वालों में देवेश्वर प्रसाद उनियाल, विनोद मंमगाई, अनिल उनियाल, बुद्धि लाल, अनुपम भट्ट, अब्बदुल जफर, संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह सुरी, जयेंद्र सिंह, साजिदा, मीना आदि मौजूद रहे।
