Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

अभाविप ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में किया प्रदर्शन

नई टिहरी। अभाविप ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक और विधानसभा में हुई नियुक्तियों के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने पेपर लीक और विधानसभा भर्ती नियुक्तियों के मामले की सीएम से निष्पक्ष जांच की मांग की। इस संबंध में उन्होंने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी प्रेषित किया। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टिहरी शाखा से जुड़े छात्रों ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक और विधानसभा में हुई भर्तियों के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। संगठन के जिला संयोजक अमन सजवाण ने कहा कि प्रदेश की सरकारों ने सरकारी नौकारियों में समय समय पर भ्रष्टाचार कर बेरोजगार युवाओं को गहरी चोट पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा सरकारी नौकारी पाने के लिये युवा रात-दिन मेहनत करते हैं, लेकिन भ्रष्ट नेता, अधिकारी और धनबल के आभाव में उन्हें नौकारी नहीं मिल पाती है। संगठन के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सचिन सजवाण ने कहा कि यूकेएसएसएससी और विधानसभा नियुक्तियों में हुआ भ्रष्टाचार का मामला बहुत ही गंभीर है,सरकार को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। कहा मामले संलिप्त लोगों के खिलाफ सरकार जल्द कार्यवाही नहीं करती है, तो अभाविप पूरे प्रदेश में आंदोलन के लिये बाध्य होगी, इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में सह जिला संयोजक दीप्ती पथरियाल, अमीषा पंवार, दीपक गुनसोला, पंकज असवाल, संदीप कुमार, पीयूष कुमाईं, आंचल पंवार, अंकित रमोला,गौरव भाष्कर, लोकेश तोपवाल, युवराज सिंह, हिमांशु शाह, गौतम मखलोगा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *