Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

कांग्रेसियों ने मेयर से इस्तीफा मांगा

रुड़की

कांग्रेसियों ने मेयर गौरव गोयल से इस्तीफे की मांग की। कहा कि अगर मेयर ने इस्तीफा नहीं दिया तो पार्टी आंदोलन करेगी। चंद्रशेखर चौक के पास किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता के कार्यालय पर कांग्रेसियों की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेसियों ने कहा कि लीज नवीनीकरण प्रकरण में फारेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद मेयर को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा को भी उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान राजवीर रोड, पंकज सोनकर, रितु कंडियाल, मनोज जयंत, सलमान, जाकिर, साजिद, सुशील कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *