Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

बेटी को परेशान करने पर पिता ने कराया केस दर्ज

रुद्रपुर

शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने कोटखरा, ढौराडाम निवासी धीरज पर उसकी पुत्री को परेशान करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम कराया है। युवती के पिता के अनुसार धीरज अलग-अलग नंबरों से कॉल करके उसकी पुत्री को परेशान करता है। अपने हाथ में ब्लेड से काटकर उसकी बेटी का नाम लिखता है। बेटी के मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पिता ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि धीरज के कारण उसकी बेटी की उच्च कक्षा में पढ़ाई बाधित हो सकती है। धीरज से जान माल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *