Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

त्योहार में हम एक-दूसरे को खुशियां बांटते हैं: मेयर

रुड़की

भारत विकास परिषद समर्पण शाखा ने संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत नगर के एक होटल में ईद, तीज, शिवरात्रि, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व के समापन के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ वंदे मातरम से हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश में कई त्योहार विभिन्न तरीकों से मनाए जाते हैं, जिसमें हर वर्ग, हर जाति और धर्म के लोग शामिल होकर एक-दूसरे की खुशियों को आपस में बांटते हैं। हमारा देश अनेकता में एकता का प्रतीक है और यहां की संस्कृति और सभ्यता विश्व में सबसे अलग है, जो कहीं भी किसी भी देश में देखने को नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रमों से राष्ट्रीय एकता और देश-प्रेम की भावना को बल मिलता है। कार्यक्रम संयोजिका सोनिका गर्ग और सह संयोजिका शैली अग्रवाल ने संस्था द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि उनकी संस्था विभिन्न अवसरों पर सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज में जागरूकता लाने का कार्य कर रही है। इंजीनियर मुजीब मलिक ने भी संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव कुमार गोयल, सचिव राकेश कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष आरडी सिंह, अरविंद गुप्ता, डॉ. संजय जैन, इंजीनियर विनीत गुप्ता, वाईपी सिंह, डॉ. श्रीमोहन, दिलीप प्रधान, एससी जैन, शालिनी गोयल, डॉ. मधुलिका, लीना सिंह, अनीता गुप्ता, रेनू मोहन, मृणालिनी, दिव्या गुप्ता, रश्मि जैन, डॉ. रमा भार्गव, रेणुका, रेखा गोयल, डॉ. हेमलता सिंघल, गीता रस्तोगी, फरहा नाज और रानी जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *