75 किमी तिरंगा यात्रा की सफलता पर जताया आभार
रुड़की
जिला सहकारी मत्स्य विकास एवं विपणन फेडरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री नेपाल सिंह कश्यप ने 75 किमी तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गरीबों के हक में अनेक योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में फिर से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। रविवार को अपने आवास थिथकी कवादपुर में पत्रकारवार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह कश्यप ने कहा कि उन्होंने 14 अगस्त को केंद्रीय मंत्री अमित शाह के निर्देश पर थिथकी कवायदपुर से 75 किमी तिरंगा यात्रा निकाली थी। जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनता तक सीधे योजनाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है। सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले लोकसभा के चुनाव के लिए फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए कमर कस लेनी चाहिए। इस अवसर पर अजय कुमार, बालेंद्र कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, कपिल कुमार, अभिषेक, सुधीर कुमार, पारस कुमार, विजयपाल सिंह, डॉ. अर्जुन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
