Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

पर्यावरण मित्रों के आंदोलन के समर्थन में निकाली रैली

श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर नगर निगम परिसर में पिछले कई दिनों से प्रतिदिन 500 रुपये के हिसाब से वेतन दिए जाने की मांग को लेकर आउटसोर्सिंग पर्यावरण मित्रों के आंदोलन के समर्थन में निकाय कर्मचारी महासंघ ने श्रीनगर शहर में रैली निकाली। इस दौरान निकाय कर्मचारी महासंघ ने कहा कि पर्यावरण मित्र दो सूत्रीय मांगों को लकर आंदोलित हैं, लेकिन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। महासंघ श्रीनगर के अध्यक्ष राजेश कुमार पारछा ने कहा कि पर्यावरण मित्र दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कहा शासन-प्रशासन पर्यावरण मित्रों की मांग के अनुरूप उन्हें प्रतिदन 500 रूपए दिए जाने व आउटसोर्स से हटाकर नगर निगम स्तर पर कार्य पर लिया जाए। कहा निकाय कर्मचारी महासंघ पर्यावरण मित्रों की मांग का समर्थन करता है। इस संदर्भ में उन्होंने तहसीलदार व एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर अनुज कुमार, रोहित कुमार, विशाल, दीपक, गौरव, काले, रंजीत, रमन कुमार, देशराज, अजय, हरिओम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *