Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

सीवर प्लांट के विरोध में 26 वें दिन भी जारी धरना

देहरादून

नकरौंदा में सीवर प्लांट के विरोध में स्थानीय निवासियों का धरना 26 वें दिन भी जारी रहा। पूर्व प्रधान बुद्धदेव सेमवाल ने कहा है कि नकरौंदा पिंडर वैली सीवरेज प्लांट की शिफ्टिंग को लेकर आंदोलन बडा रूप लेता जा रहा है, लेकिन सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के उपेक्षित रवैये से आम जनता की सुध नहीं ली जा रही। जिस स्थान पर प्लांट लगना है वहां पर दुल्हनी नदी उफान पर रहती है और पूरी भूमि जलमग्न है। लेकिन सरकार के उच्च अधिकारीगण कैसे इस जगह को प्लांट के लिए उचित बता रहे है यह समझ से परे है। इस प्लांट से गांव के पेयजल स्रोत दूषित हो जायेगे। धरना स्थल पर किसान मोर्चा डोईवाला के प्रतिनिधि तेजेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों को समर्थन दिया। डोईवाला के चार पार्षदो ने भी समर्थन दिया। मौके पर देवेन्द्र सिंह, मंजीत रावत, रोहित पाण्डेय, हरीश जोशी, शम्भू प्रसाद सेमवाल, उमेश खण्डूड़ी, महेशा नन्द, भास्करा नन्द, चम्पा देवी, अनीता देवी, अरूणा देवी, हेमा पाटकी, गीता रावत, लक्ष्मी रावत, शारदा देवी, प्रभा नोटियाल, प्रभा चौहान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *