Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

गन्ना किसानों की सबसे बड़ी समस्या मुलाकात करके हुयी हल

 

हरिद्वार

कैबिनेट गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने देहरादून में किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात करते हुए गन्ना क्रिया केंद्रों को यथावत रखने की पुरजोर पैरवी की। उन्होंने किसान हित में गन्ना समितियों, चीनी मिल प्रबंधकों को किसानों के साथ समझ से बनाकर टोल केंद्र लगाने को कहा सलाह दी।
बुधवार को हरिद्वार जनपद के किसान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मिले थे। किसानों की समस्या को लेकर देहरादून पहुंचे, जहां गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान स्वामी यतीश्वरानंद यदि सोनम में कहा कि हरिद्वार जनपद में गन्ना किसानों की सबसे बड़ी समस्या है कि कुछ बोल केंद्र बदले जा रहे हैं, जिन्हें लेकर किसानों में आक्रोश है, जबकि किसान चाहते हैं कि उनके तोल केंद्र यथावत रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने यह भी कहा कि फूल केंद्र बदलना यदि जरूरी है तो किसानों के साथ सामंजस्य से बैठक कर किसी प्रकार का निर्णय लें। गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आश्वस्त किया कि किसान हित की अनदेखी की गई तो चीनी मिल प्रबंधकों पर कार्रवाई होगी। सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किसान हितों के लिए बेहद गंभीर हैं। उन्होंने गन्ना समितियों एवं चीनी मिल प्रबंधकों को निर्देशित किया कि किसानों की सलाह के बिना कोई भी निर्णय नहीं लिया जाएगा। गन्ना मंत्री ने कहा कि जल्द ही गन्ना सचिव एवं आयुक्त के माध्यम से पूरे प्रदेश में भी यही निर्देश लागू कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *