Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

जिला जज ने किया निराश्रित महिला केंद्र व कर्मशाला का निरीक्षण

पिथौरागढ़। निराश्रित महिला केंद्र व कर्मशाला में जिला जज सहदेव सिंह ने निरीक्षण कर चिकित्सा विभाग को केंद्र में ही यहां रह रहीं महिलाओं का स्वास्थ परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं को सभी प्रकार की उचित सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। रविवार को जिला जज सहदेव सिंह ने निराश्रित महिला केंद्र व कर्मशाला का निरीक्षण किया। सहायक अधीक्षिका नेत्रा जोशी ने बताया कि यहां 12 संवासिनी निवास कर रही हैं। जिसमें 2 मानसिक रुप से दिव्यांग हैं, जिनकी काउंसिलिंग व उपचार किया जा रहा है। बताया कि महिलाओं को स्वास्थ परीक्षण के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। जिला जज सिंह ने प्रत्येक माह में संवासिनियों का उपचार व परीक्षण केंद्र में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से महिलाओं को विधिक सहायता दी जाएगी। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कपिल कुमार त्यागी, अनुसेवक पवन कार्की, लक्ष्मी बिष्ट, सविता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *