Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

शहर की बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून। शहर में सड़कों की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यमुना कॉलोनी स्थित कार्यालय पर सड़कों की बदहाल स्थिति पर रोष जताया। धस्माना ने कहा कि ध्वस्त पड़ी सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। शहर के कई इलाके ऐसे में जहां सड़कों की सुध नहीं ली जा रही है। राजधानी की सड़कों का यह हाल है तो प्रदेश के बाकी इलाकों के हालात की कल्पना की जा सकती है। धस्माना ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों शहर की सड़कों का जायजा लिया था। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी कहने के बाद भी संज्ञान नहीं ले रहा। धस्माना ने कहा कि विभागों और अधिकारियों का रुख अगर नहीं सुधरा तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *