बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार: कांग्रेस
चमोली। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है। कांग्रेस ने यहां प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रदेश में बेटियों, गरीबों की हत्या हो रही है। लेकिन सरकार मामलों में कड़ी कार्रवाई करती नहीं दिख रही है। लोग धरने पर हैं, प्रदर्शन करने के बावजूद भी सरकार और पुलिस लापरवाह बनी है। सोमवार को कांग्रेस ने यहां पौड़ी की अंकिता, देवाल की पिंकी हत्याकांड में सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस दफ्तर सिमली रोड से शुरू हए कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप और मुख्य बाजार तक रैली निकाली। जिसके बाद मुख्य बाजार में हई नुक्कड़ सभा में कहा कि धामी सरकार अपराधियों के हाथ की कठपुतली बनकर रह गई है। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप चमोली, पीसीसी सदस्य हरिकृष्ण भट्ट और मुकेश नेगी, गौचर नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, हरीश सती, ईश्वरी मैखुरी, गौतम मिंगवाल, राजेश नेगी, सुभाष रावत, रामदयाल, हारून सिद्दीकी, राजेश्वरी नेगी, संजय रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह मिंगवाल, भगवान कंडवाल आदि मौजूद थे।