भारत रत्न इंदिरा गांधी को दी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

चमोली। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए भारत की मजबूती और उनके द्वारा राष्ट्रीय गौरव के कार्यों को याद किया। साथ ही भारतरत्न पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर भी कांग्रेसजनों ने उन्हें याद किया। गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में दोनों राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष राजीव गांधी पंचायतराज, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मणसिंह बिष्ट, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार ने इन्दिरा गांधी ने भारतीय गणराज्य की पहली व एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थी जो एक कुशल राजनीतिज्ञ थी। उन्होंने 1966 से 1977 तक तथा 1980से 1984 तक प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश में अभूतपूर्व कार्य किए। बैंकों का राष्ट्रीयकरण,हरित क्रांति, भारत-पाक युदध के बाद बंग्लादेश नया देश बनाया, भारत के ब्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजा। भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न सशक्त राष्ट्र बना कर परमाणु कार्यक्रम की अगुवाई की। 1974 में एक भूमिगत उपकरण के विस्फोट के साथ परमाणु युग में देश के प्रवेश कराया। जो उनके कुशाल व चतुर नेतृत्व को दर्शाता है
इस अवसर पर योगेंद्र बिष्ट, गोविंद सजवाण, अरविंद नेगी, युद्धवीर सिंह बर्तवाल, महिला जिला कार्यकारी अध्यक्ष उषा रावत, सुपिया सिंह राणा हरेंद्र राणा, धीरेन्द्र गरोड़िया, देवेन्द्र फरस्वांण, अनिल कठैत, मनीष नेगी, नरेन्द्र भारती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *