Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

योगदा आश्रम ने 200 छात्र-छात्राओं को निशुल्क गणवेश बांटे

अल्मोड़ा। द्वाराहाट योगदा आश्रम के माध्यम से दूनागिरी क्षेत्र के विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों को निशुल्क गणवेश वितरित किए गए। योगदा आश्रम की स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी निष्ठानंद गिरी, ब्रह्मचारी धैर्यानंद के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज दूनागिरी, प्राथमिक विद्यालय नायल, खोलियाबांज, चरी, आंगनबाड़ी केंद्र आदि में दो सौ छात्र-छात्राओं को गणवेश आदि वस्त्रों का वितरण किया गया। इस दौरान स्वामी ललितानंद ने योगदा सत्संग आश्रम के धर्मार्थ कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि क्रिया योग के साथ मानव उत्थान के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों में निशुल्क सेवा भविष्य में भी अनवरत जारी रहेगी। इस दौरान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जीके त्रिपाठी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *