अतिथि शिक्षकों की नई भर्ती का विरोध
अल्मोड़ा। अतिथि शिक्षिकों की नई नियुक्ति को लेकर माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन मुखर हो गया है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि सरकार ने पूर्व में अतिथि शिक्षिकों को सुरक्षित भविष्य की बात कहीं थी। आरोप लगाया कि अब सरकार बात से मुकर रही है। कहा कि अगर नई नियुक्तियां की गई तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। नई नियुक्ति का विरोध करने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश चौहान, भूपेश आगरी, सुमित पांडे, सुभाष जोशी, भावना ठाकुर आदि रहे।
