Thursday, October 15, 2026
UTTARAKHAND

महिला हाट बाजार में पहाड़ी उत्पाद को मिल रहा बढ़ावा

नैनीताल। नगर में बुधवार को महिला हाट बाजार लगाया गया। जिसमें समूहों की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी ने समूहों ने उत्पादों को स्टाल में लगाकर बेचा गया। पहाड़ी सब्जियां अरबी, पिनालू व फल माल्टा, नींबू के साथ पहाड़ी फल लुकाट भी बेचा गया। हाट में 60 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा गया। जो बाजार लगने के कुछ मिनटों बाद भी खत्म हो गया। समूहों की महिलाओं ने बताया कि लुकाट औषाधि गुणों से भरपूर होता है। लुकाट ब्लडप्रेशर, आंखों की रोशनी बढ़ाने, त्वचा के लाभकारी होने के साथ इसके पत्ते के काढा पीने से खांसी भी ठीक होती है। वहीं उन्होंने बताया इस बाजार से उन्हें काफी लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *