Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सिडकुल कर्मचारी के साथ हुए हादसे के 13 दिन बाद केस दर्ज

 

हरिद्वार

बिजनौर निवासी सिडकुल कर्मचारी को श्यामपुर थाना क्षेत्र में टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ 13 दिन बाद बुधवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसओ नितेश शर्मा के मुताबिक शाहअलीपुर कोटरा, नगीना निवासी सुरेश ने तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र पीतांबर 17 अप्रैल को बाइक से घर से सिडकुल की कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा था। पीली नदी श्यामपुर के पास तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा से आकर बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। वहीं उसका उपचार चल रहा है। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *