Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

बाजपुर कोतवाली में गौरा शक्ति एप्प की विस्तार से दी गई जानकारी

रुद्रपुर। पुलिस द्वारा उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की महिला कर्मचारी को गौरा शक्ति एप्प की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस द्वारा गौरा शक्ति एप्प के फायदे के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा बनाई गई गौरा शक्ति एप्प की महिलाओं तक जानकारी देने के लिए उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। इसी के चलते शनिवार को कोतवाली में एसआई भगवान गिरी गोस्वामी ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की महिला ऑफिसर ईशा तिवारी को गौरा शक्ति एप्प की विस्तार से जानकारी दी और इसके फायदों के बारे में बताया साथ ही उन्होंने महिला ऑफिसर के मोबाइल फोन में गौरा शक्ति एप्प को डाउनलोड करवाया और इसके प्रयोग की भी जानकारी दी। एसआई भगवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एप्प को बनाया गया है जिससे कहीं भी महिला को कोई समस्या आएगी तो वह इस एप्प के माध्यम से पुलिस तक अपनी समस्या को आसानी से पहुंचा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *