Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

विश्व विकलांग कल्याण दिवस पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रुद्रपुर। विश्व विकलांग दिवस पर उत्तराखंड मूकबधिर विकलांग कल्याण समिति ने कंबल वितरण किए साथ ही सिलाई मशीन दिव्यांग लड़कियों को दी गई। पिछले दिनों जसपुर, बाजपुर, रामनगर, काशीपुर लगातार यह लड़कियां सिलाई मशीन की मांग कर रही थी। शनिवार को महेशपुरा स्थित ताल के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विश्व दिव्यांग दिवस पर कंबल वितरण किए गए । विकलांग कल्याण समिति के अध्यक्ष एम राहुल ने कहा 15 साल से संगठन चला रहा है। दिव्यांगों की सेवा सबसे बड़ी सेवा लोग कहते हैं। कार्यक्रम के दौरान 100 कंबल, 30 सिलाई मशीनें वितरण की गई। इस दौरान संरक्षक शफीक अहमद अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष ,अर्पित मेहरोत्रा, हिमांशु अरोरा, अशोक दीवान, मुस्तकीम सलमानी, अफसर अली, आरिफ सैफी, साहिब सकलानी, अलीजान, रामबाबू, रानी, शाहिदा, तबस्सुम, राधा काजल वर्मा, राजेंद्र सैनी,प्रभा कश्यप,राधा अग्रवाल, निशा राजेश्वरी, सलमा, राजीव, मोहित, रोहित, जाकिर हुसैन, अनीस हुसैन, मोहित कुमार, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *