Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

नगर निगम घोटाले में पार्षद की गिरफ्तारी का विरोध

 

कोटद्वार। नगर निगम घोटाले में पार्षद कुलदीप कांबोज की गिरफ्तारी को अनुचित बताते हुए व मुख्य अभियुक्त पंकज रावत की अब तक गिरफ्तारी न होने को लेकर पार्षदों ने रोष व्यक्त किया है। इस बात से आक्रोशित पार्षदों ने पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया। पार्षद सूरज प्रसाद ने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के ढाई महीने बाद भी पुलिस प्रशासन ने नगर आयुक्त व कोषाधिकारी के हस्ताक्षरों की फारेंसिंक जांच नहीं करवाई है और न ही मुख्य अभियुक्त पंकज रावत को ही गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। कहा कि पार्षद की गिरफ्तारी का वे विरोध करते हैं। इसके बाद पार्षदों ने पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में पार्षद अनिल नेगी, विपिन डोबरियाल, नईम अहमद, सोनिया नेगी, आशा चौहान, बीना नेगी, पिंकी रावत, रोहिणी देवी और विजेता रावत आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *