Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

विज्ञान प्रदर्शनी के सीनियर लेवल दक्ष व अनुषी एवं जूनियर लेवल में पारस व करण ने बाजी मारी

विकासनगर

माया कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें देहरादून जिले के सौ से अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञान प्रदर्शनी का विषय कृषि और खाद्य सुरक्षा, अपशिष्ट से सर्वोत्तम, आपदा प्रबंधन, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण था। मुख्य अतिथि कर्नल राजेश सेमवाल ने भारतीय सेना से जुड़ने के लिए सभी छात्रों को प्रेरित किया। अपनी प्रस्तुति में उन्होंने भारतीय सेना से जुड़ने के लिए एनडीए, सीडीएस और तकनीकी प्रवेश जैसे विभिन्न विषयों पर छात्रों का मार्गदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज के दक्ष और अनुषी ने प्रथम, आरकेएस अशोक आश्रम स्कूल की जिया ने द्वितीय और आईपीएस देहरादून की तपस्या और गौतमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज के पारस और करण ने प्रथम, जीआईसी सेलाकुई की दीक्षा ने दूसरा व श्रीराम स्कूल के तरणप्रीत व प्रांशुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *