देसी तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
हरिद्वार। संगीन वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे एक युवक को देसी असलहे के संग गैस प्लांट चौकी पुलिस ने धर दबोचा। आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात औद्योगिक चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी और टीम ने गश्त के दौरान क्षेत्र से एक युवक को पकड़ लिया। मौके पर ली गई तलाशी के दौरान उसके कब्जे से देसी तमंचा एवं एक कारतूस बरामद हुआ। चौकी लाकर की गई पूछताछ में युवक ने अपना नमा बुद्धन कुमार निवासी ग्राम सिरसी थाना समयागढ जिला पटना बिहार हाल निवासी जमालपुर खुर्द रानीपुर बताया। पुलिस की मानें तो आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
