Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

भुपऊ कल्याण समिति लडकियों की शादी में वाहनों का किराया भुगतान करेगी

विकासनगर। कर्मचारी एवं व्यवसायी विकास समिति भुपऊ चकराता ने लड़कियों की शादी और गांव में किसी परिवार पर आपदा आने पर सहयोग करने का निर्णय लिया है। साथ ही भुपऊ गांव में फेरीवालों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। विकासनगर के एक होटल में आयोजित कर्मचारी एवं व्यवसाई समिति की बैठक में ये तय किया गया कि भुपऊ गांव के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र छात्रायें 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाते हैं तो समिति 21 सौ रुपये व द्वितीय श्रेणी में पास होने पर पंद्रह सौ रुपये, तृतीय श्रेणी में पास होने पर ग्यारह सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। गांव में फेरीवालों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके लिए गांव के प्रवेश द्वार पर साइन बोर्ड लगाये जायेंगे। समिति ने प्रत्येक वर्ष गांव में 100 फलदार पौधे लगाने, गांव के श्मशान घाट पर शेड व पेयजल की व्यवस्था करने का भी प्रस्ताव पारित किया है। बैठक में समिति के पंजीकरण आदि पर भी विचार किया गया। बैठक में सीताराम चौहान, पूर्व अपर सचिव कुंवर सिंह चौहान, प्रताप सिंह चौहान, खजान सिंह चौहान, जगत सिंह चौहान, सरदार सिंह चौहान, विरेन्द्र सिंह चौहान, रणबीर सिंह चौहान, बरदावर सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, किशन सिंह चौहान, प्रेम सिंह चौहान, शूरबीर सिंह चौहान, श्याम सिंह चौहान, रविंद्र सिंह चौहान, बहादुर सिंह चौहान, विरेन्द्र सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *