Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTAR PRADESH

नेशनल डिफेन्स एकेडमी (एन.डी.ए.) में तीन छात्र चयनित

लखनऊ

सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के तीन मेधावी छात्रों सुमित मिश्रा, सुजल मिश्रा एवं स्वप्निल विश्वदीप सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.) की परीक्षा में चयनित होकर लखनऊ का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। इस परीक्षा के परिणाम अभी हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किये गये हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन होनहार छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इन छात्रों का भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना शुरू से ही रहा है।  इन तीनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *