Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

वाहन शुल्क कम करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा  

पिथौरागढ़। राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में टैक्सी और बसों से आने वाले छात्र-छात्राओं का किराया कम करने को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष धीरज रौतेला के नेतृत्व में छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बताया कि छात्र छात्राओं को वाहनों का किराया बहुत अधिक पड़ रहा है, जिससे दूरदराज क्षेत्रों से पढाई के लिए आने छात्र छात्राओ को परेशानी होती है। जिसके कारण प्रतिदिन कालेज नही आ पा रहे है। ज्ञापन सौपने वालों में अध्यक्ष धीरज रौतेला, उपाध्यक्ष विशाल पंत, कोषाध्यक्ष राहुल महरा, कमल, विजय, संतोष सहित आदि मौजूद थे। इधर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि इस संदर्भ में मंगलवार को टैक्सी यूनियन और परिवहन विभाग, पुलिस के साथ बैठक रखी है। उसके बाद इस पर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *