117 पाउच शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग युवकों को 117 पाउच शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कश्मीर सिंह निवासी बरकीडांडी को 47, बलवंत सिंह निवासी ग्राम पंडरी के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में 25 और हरजिंदर सिंह निवासी नानकमत्ता के कब्जे से 45 पाउच कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
