Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

पछुवादून क्षेत्र में बिजली-पानी की आपूर्ति प्रभावित

विकासनगर। एक तरफ जहां लगातार मूसलाधार बारिश के कारण पूरे पछुवादून क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं दूसरी तरफ सुबह से शाम तक पूरे पछुवादून क्षेत्र में ऊर्जा निगम द्वारा लगतार बिजली की कटौती की जा रही है। जिसके चलते पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। जिसके चलते लोगों को तमाम तरह की परेशानियां हो रही है। क्षेत्र के विकासनगर से लेकर हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, बरोटीवाला, जीवनगढ, डाकपत्थर ढकरानी सहित आसपास के चार सौ से अधिक गांवों में सुबह से लेकर देर रात तक बिजली कटौती की जा रही है। सेलाकुई में सुबह आठ बजे से नौ बजे तक, उसके बाद दोपहर में एक बजे से तीन बजे तक बिजली गुल रही। वहीं हरबर्टपुर में भी सुबह से लेकर देर शाम तक दो बार एक एक घंटे के लिए बिजली की आपूर्ति बंद रही। विकासनगर बाजार में भी दो घंटे में आधे घंटे के लिए बिजली गुल रही। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा। जहां बिजली दिनभर आती जाती रही। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है कि भारी बरसात के कारण लगातार लाइनों में फॉल्ट आने से बिजली की आपूर्ति में दिक्कतें आ रही है। कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्यों में लगे हैं। फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *