Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पूर्व पीएम को जयंती पर याद किया

चमोली। चमोली जिले में भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर उनका स्मरण कर अपनी कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर रेडियो पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सामूहिक तौर पर सुनीं। प्रधानमंत्री के सुशासन के संकल्प के साथ जुड़कर कार्य करने का संकल्प लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने सिमली बूथ पर पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रेडियो पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *