Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

गढ़वाली फिल्म पधानी जी का पोस्टर लॉन्च हुआ  

 

ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने गढ़वाली फिल्म पधानी जी का पोस्टर लॉन्च किया। शुक्रवार पांच मई से फिल्म ऋषिकेश के सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी। गुरुवार को दून रोड स्थित गढ़वाल महासभा के प्रदेश कार्यालय में गढ़वाली फिल्म पधानीजी के पोस्टर का लोकार्पण महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी एवं फिल्म निर्देशक अशोक चौहान, फिल्म निर्माता सोहन उनियाल, समाज सेविका सीता पयाल समेत फिल्म से जुड़े कलाकारों ने संयुक्त रूप से किया। महासभा अध्यक्ष नेगी ने कहा कि जिस प्रकार लगातार उत्तराखंडी आंचलिक फिल्में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं, उससे उत्तराखंडी सिनेमा जगत को एक नई पहचान मिली है। कहा कि ये फिल्में ही हैं, जो हमें अपनी बोली भाषा, संस्कृति, त्योहारों विशेष तौर पर पहाड़ से पलायन के बाद भूली बिसरी यादों को ताजा बनाये रखने का काम करती हैं। फिल्म निर्देशक ने बताया कि फिल्म के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्ति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ भरपूर मनोरंजन देने का प्रयास किया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका हास्य कलाकार घनानंद, अभिनेत्री सतेश्वरी भट्ट, प्रशांत गगोड़िया, गौरव गैरोला, मिनी उनियाल, पन्नू गुसाईं, शिवानी भंडारी, रमेश रावत, रीता भंडारी,संजय चमोली,धर्मेंद्र चौहान, सोभाली गैरोला,समीक्षा मंद्रवाल ने निभाई है। संगीत विनोद चौहान, हरिओम शरण, धनराज शौर्य, जबकि गीतकार मीना राणा, लेखराज भंडारी, धनराज शौर्य, अंजली खरे, संगीता सेमवाल, पूनम सती ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *