श्यामपुर में सड़क के लिए 10 लाख की घोषणा
ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर में खराब सड़क की दशा सुधारने के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस दौरान वे जनसमस्याओं से भी रूबरू हुए और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। गुरुवार को श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जाएंगे। मंत्री अग्रवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल पहले श्यामपुर क्षेत्र में विकास कार्य सिर्फ चहेतों के ही होते थे। लेकिन 2007 से जनता के आशीर्वाद से उनके विधायक बनने के बाद से पूरी विधानसभा क्षेत्र का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता ही उनके लिए सर्वोपरि है।
मंडलाध्यक्ष दिनेश पयाल ने कहा कि कांग्रेस अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। कहा कि कांग्रेस ने सदैव नफरत फैलाने और ओछी राजनीति का सहारा लिया। मौके पर महामंत्री चमन पोखरियाल, दीपक जुगरान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्यामपुर सोनी रावत, महामंत्री रेखा धस्माना, कोषाध्यक्ष मधु रावत, अनिल रावत, मंजू ममगाईं, अनिता नेगी, बीना देवी, रोशनी देवी, संध्या, रीना कोटियाल, हर्सिला देवी, उर्मिला देवी, सरस्वती चौहान, ज्योति देवी आदि उपस्थित रहे।
