Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत

 

रुड़की। उपकारागार रुड़की में बंद एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बंदी काफी समय से बीमार चल रहा था। उपकारागार में विचाराधीन बंदी मुकर्रम निवासी सिरचंदी थाना भगवानपुर की देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए मुकर्रम को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। जहां उपचार के दौरान मुकर्रम की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। कोतवाली पुलिस मुकर्रम के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। जेलर जेपी द्विवेदी ने बताया कि मुकर्रम जनवरी 2022 से रुड़की जेल में बंद था। उसके विरुद्ध एनडीपीएस ऐक्ट और गैंगस्टर के केस दर्ज थे। मुकर्रम का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा था। वह ऋषिकेश एम्स में भर्ती भी रहा। 4 जनवरी को मुकर्रम अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आया था। 11 जनवरी को मुकर्रम को फिर से चेकअप के लिए ऋषिकेश एम्स ले जाया गया था।

गुरुवार देर रात अचानक मुकर्रम की तबीयत खराब हो गई। उसे पहले जेल के अस्पताल में उपचार दिया गया। इसके बाद सिविल अस्पताल रुड़की की इमरजेंसी में लाया गया। जहां उपचार के दौरान मुकर्रम की मृत्यु हो गई है। परिजनों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई थी। वह आ गए हैं। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *