Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

प्रतिबंधित मांस व उपकरण के साथ दो गिरफ्तार

 

रुड़की। पुलिस ने गुरुवार रात दौड़बसी स्थित गांव के समीप मुर्गा फार्म में गोकशी की सूचना पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। मौके से 35 किलो प्रतिबंधित मांस व काटने के उपकरण भी बरामद किया। गुरुवार रात भगवानपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस की गश्त जैसे ही दौड़बसी गांव के समीप पहुंची तो पुलिस को सूचना मिली कि गांव के पास स्थित मुर्गा फार्म में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान गोकशी कर रहे युवकों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका साथी भागने में फरार हुआ। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रिजवान पुत्र शरीफ व बुरहान पुत्र रिजवान निवासी दौड़बसी बताया। उनका एक साथी लुकमान पुत्र रिजवान निवासी दौड़बसी मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। साथ ही फरार आरोपी की धरपकड़ कर लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *