पेयजल लाइन बिछाने की मांग
हल्द्वानी। पॉलीशीट वार्ड पांच के लोगों ने अमृत योजना के तहत पेयजल लाइन बिछाने की मांग को लेकर बुधवार को जल निगम अधिशासी अभियंता एके कटारिया को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले योजना के तहत पेयजल लाइनों को बिछाने का काम किया गया। जिसमें कई कॉलोनियों को छोड़ दिया गया। क्षेत्र में विभाग ने सर्वे किया, लेकिन उसके बाद कार्रवाई नहीं की। इससे 150 से अधिक परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द पेयजल लाइन बिछाने की मांग की है। इस पर अधिशासी अभियंता ने जल्द समस्या का समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर विक्रम अधिकारी, पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया, निर्मल चम्याल, त्रिलोक मेहरा, हेम बेलवाल रहे।
