UTTARAKHAND

ऊर्जा निगम के शिविर में 10 शिकायत आई

चमोली। ऊर्जा निगम द्वारा विकासखंड के कंडारा नैनीसैंण में विद्युत समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों से 10 शिकायतें दर्ज की गई। मौके पर 5 का निस्तारण किया गया। शविर में उपभोक्ताओं ने अघोषित कटौती, जर्जर लाइन और पोलों की मरम्मत के अलावा समय पर मीटर रीडिंग करने की बात उठाई। अवर अभियंता मुनीष कुमार ने बताया कि मौके पर 5 का निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों को जल्द हल किया जाएगा। बताया कि इससे पूर्व देवलकोट और नंदासैंण में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्ज 22 शिकायतों में से 15 का निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *