हरिद्वार के कुलदीप स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन बने
हरिद्वार। स्टेट बार काउंसिल उत्तराखंड की वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव में हरिद्वार से अधिवक्ता कुलदीप सिंह वाइस चेयरमैन के पद पर निर्वाचित हुए हैं। चेयरमैन पद पर डॉ महेंद्र पाल सिंह विजयी रहे। बीते शनिवार को बार काउंसिल उत्तराखंड के चुनाव अधिकारी मेहरबान सिंह कोरंगा की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। हरिद्वार के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन बनने पर कुलदीप सिंह को बधाई दी। कुलदीप सिंह ने कहा कि वह सदैव अधिवक्ता समाज के हितों के लिए काम करेंगे। साथ ही, वकीलों को कई सुविधाएं दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। बधाई देने वाले में जिला बार संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार,सचिव नागेंद्र सक्सेना,रमन सैनी, हरदम सिंह चौहान, सुनील कुमार,चितरंजन ने बधाई दी।
