Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का 170 ने लाभ उठाया

हरिद्वार। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजी कंपनी की तरफ से औरंगाबाद गांव में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर में गांव की करीब 170 महिलाओं और पुरुषों ने लाभ उठाया। डॉ.शिव कुमार प्रजापति ने कहा कि गांव में अधिकतर लोगों को धुंधला दिखाई देना और कुछ लोगों के सिर में दर्द एवं मोतियाबिंद की शिकायत है। यह समस्या उम्र और बीमारी के साथ-साथ बढ़ती है। कंपनी के एचआर ऋषि तिवारी ने कहा कि कंपनी की ओर से पिछले दो दिनों से कैंप का आयोजन किया गया है। आंखों की जांच के बाद उनको निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। प्लांट हेड ने कहा की जरुरतमंद मरीजों को दवाईयां व चश्में मुफ्त बांटे गए। इस दौरान ग्राम प्रधान कमलेश, प्लांट हेड महेश त्यागी और विशाल कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *