Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने के विरोध में काँग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

देहरादून। राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने और नोटिस देने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दून में प्रदर्शन किया। एस्लेहाल चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पुराने बयान की जांच के लिए घर में पुलिस भेजना अत्यंत शर्मनाक है। गोगी ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक रैलियों की इस तरह की स्क्रूटनी होने लगेगी तो लोकतंत्र कैसे चलेगा। सरकार राहुल गांधी के पीछे पड़ी है। क्योंकि वे सरकार की गलत नीतियों पर मुखर आवाज बन रहे हैं। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकार हर तरह के हथकंड़े अपना रही है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश महासचिव उपेंद्र थापली, नवीन जोशी, मनीष कुमार नागपाल, उर्मिला थापा, पुष्पा पंवार, आशा मनोरमा शर्मा, रोबिन त्यागी, विनीत प्रसाद भट्ट बंटू, सावित्री थापा, कुलदीप नरूला, मंजू, पिया थापा, मनीष वर्मा, वीरेंद्र पंवार,पूनम कंडारी, सुमित देवरानी, लकी राणा, सतेंद्र पंवार, शिवम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *