Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

चमोली के पोखरी में हुई ज्यादा बारिश

गोपेश्वर। चमोली जिले में हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। ऊंचे पहाड़ों पर हिमपात और नदी घाटी क्षेत्रों में वर्षा से ठंड बढ़ी है। जिले में सबसे अधिक वर्षा पोखरी तहसील के अंतर्गत दर्ज की गई । पोखरी तहसील में 31 मार्च को 30 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पोखरी में 30 एमएम बाारिश हुई। गैरसैंण में 20 एमएम थराली में 19 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि कर्णप्रयाग तहसील के अंतर्गत 12 एमएम , नन्दानगर में 10 एमएम, चमोली तहसील के तहत 6.2 एमएम और जोशीमठ में 3.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। बदले मौसम के कारण ग्रामीणों का जन जीवन प्रभावित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *