आईसोलेशन मे रह रहे कोविड संक्रमित्रो की जांच अवश्य करे: मण्डलायुक्त
गोरखपुर
मण्डलायुक्त जयन्त नार्लिकर ने जिलाधिकारी देवरिया आशुतोष निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित जनपद के सीएचसी/पीचसी प्रभारियो के साथ बैठक करते हुये कहा कि कोरोना के इस लडाई मे हम सभी को एक टीम की तरह कार्य करना है और इस लडाई मे विजय प्राप्त करते हुये लोगो के जीवन की रक्षा करनी है। उन्होने निर्देश दिया कि आरआरटी टीमे होम आईसोलेशन मे रह रहे कोविड संक्रमित्रो की जांच अवश्य करे कोई भी विजिट पेन्डिग न रहे और आरआरटी टीम के लिये आयुवेद एंव होमियोपैथी विभाग के मानव संसाधनों का भी सहयोग लिया जाये। मण्डलायुक्त ने कहा कि जो अधिकारी व कर्मचारी कार्य मे शिथिलता बरते उन पर कार्यवाही भी किया जाये।
मण्डलायुक्त ने निर्देश देते हुये कहा कि जनपद मे कान्टेक्ट ट्रंेसिग की दर में वृद्धि करने के साथ-साथ स्मार्ट सैम्पलिंग की जाये। इसके लिये किसी प्रकार के जांच किट एवं अन्य संसाधनो की कमी नही आने दी जायेगी। उन्होने कोविड कन्ट्रोल सेन्टर को और प्रभावी बनाने का निर्देश देते हुये कहा कि कन्टेमेन्ट जोन को और प्रभावी किया जाये। मण्डलायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रो मे हो रहे सर्वे के कार्य के बारे मे जानकारी लेते हुये कहा कि ग्रामीण क्षेत्रांे मे हो रहे सर्वे का प्रतिदिन अनुश्रवण किया जाये और लक्षण वाले मरीजो की जाचं कर उनकी ससमय चिकित्सा सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा सर्वे करने वाले प्रत्येक टीम के पास आक्सीमीटर एंव सेनेटाईजर आदि उपलब्ध रहे। उन्होने जनपद मे अस्पतालो मे भर्ती कोविड मरीजो के बारे मे जानकारी प्राप्त करते हुये आवश्यक निर्देश देते हुये कहा कि मरीजो की नियमित निगरानी हो एवं शासन के निर्देशानुसार चिकित्सा प्रदान की जाये।
