भाजपा शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं: रमोला
ऋषिकेश। वार्ड नम्बर 23 में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत महानगर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित नुक्कड़ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया । कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला व महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम तिवारी ने कहा कि आज देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और महंगाई चरम पर है । अगर आज कोई अपने अधिकारों की बात करता है तो उसे देशद्रोही बना देते हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह व महिला नेत्री विध्यावती देवी ने कहा कि आज जिस प्रकार देश व प्रदेश के हालात हैं उससे साफ़ होता है कि हमें एकजुट होकर सरकार की कुनीतियों पर आवाज़ उठाना चाहिये इसके मातृ शक्ति को आगे आना चाहिये और घर घर मोहेल्ले में जाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए । हम कांग्रेस जन इस सत्याग्रह के माध्यम से आमजन के साथ संवाद स्थापित कर सरकार की पोल खोलने का काम कर रहे हैं । बैठक में गीता बैरागी,अशोक इन्टर, राजवीर चौहान जीता देवी, अंजु सिंह, आशा देवी, उषा देवी, सन्ताषी देवी, कुसुम,विद्या,अमृत,गुड्डी,सीमा,
