Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

देर रात तक डीजे डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नई टिहरी। नई टिहरी नगर में शादी समारोह में देर रात तक डीजे बजने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से निर्धारित समय के बाद डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शादियों का सीजन शुरु होते ही नगर के बारात घरों, होटलों और टेंटों में रात 10 बजे के बाद भी धड़ल्ले से डीजे बजने की शिकायतें आ रही हैं। स्थानीय निवासी महिपाल नेगी, मान सिंह, गीता देवी, रविंद्र प्रसाद आदि ने बताया कि शादियों में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाकर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, नियम के मुताबिक रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पुलिस की ओर से रोक लगाई हुई है। उन्होंने पुलिस से रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर नई टिहरी कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, यदि 10 बजे के बाद डीजे बजाने से संबंधित शिकायत मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाऐगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुये कहा कि मामले से संबधिंत शिकायत टोल-फ्री नंबर 112 करें। साथ ही उन्होंने होटल, बारातघर और टेंट संचालकों को 10 बजे के बाद डीजे बंद करने की हिदायत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *