Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

तहसील दिवस पर चार शिकायतों का निस्तारण

रुड़की। तहसील दिवस के आयोजन में मात्र 17 शिकायतें ही आईं, जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों के समाधान के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को भगवानपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने पिछले तहसील दिवस की समीक्षा की। साथ ही क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना। इसमें चकबन्दी, जमीन व राशन कार्ड जैसी शिकायतें पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *